फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sanitation workers hold a grand assembly in Rohtak; Congress MLAs extend support and target the BJP.

रोहतक: सफाई कर्मचारियों की महापंचायत, कांग्रेस विधायकों ने दिया समर्थन; बीजेपी पर साधा निशाना

Thu, 10 Sep 2026 03:39 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: मयूर शर्मा Updated Thu, 10 Sep 2026 03:39 PM IST
सार
Register For Event

रोहतक में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर महापंचायत हुई। संघ ने व्यापारी, सामाजिक, धार्मिक, कर्मचारी व छात्र संगठनों से समर्थन मांगा। इस दौरान कांग्रेस विधायक और तमाम संगठनों के प्रतिनिधियों ने महापंचायत में शामिल होकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।

विज्ञापन
Sanitation workers hold a grand assembly in Rohtak; Congress MLAs extend support and target the BJP.
सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंची कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 36वें दिन वीरवार को नगर निगम में महापंचायत बुलाई गई। हड़ताली सफाई कर्मचारियों की ओर से बुलाई महापंचायत में रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा और कलानौर से विधायक शकुंतला खटक शामिल हुई और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर महापंचायत हुई। संघ ने व्यापारी, सामाजिक, धार्मिक, कर्मचारी व छात्र संगठनों से समर्थन मांगा। तमाम संगठनों के प्रतिनिधियों ने महापंचायत में शामिल होकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। नगर निगम के 640 सफाई कर्मचारी 36 दिन से हड़ताल पर हैं। 
विज्ञापन




जिससे मुसीबत बढ़ गई है। शहर में 1400 टन से अधिक कचरा फैला हुआ है। हड़ताली सफाई कर्मचारी नगर निगम में धरना दे रहे हैं। संघ की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक ने कहा कि कर्मचारी स्थायी भर्ती और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग प्रमुख रूप से कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रही है जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed