फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ruby murder case Accused dies late at night two page suicide note found

रुबी हत्याकांड: आरोपी ने देर रात तोड़ा दम, दो पेज का सुसाइड नोट मिला, मरने से पहले डायरी में लिखी थी यह बात

Mon, 31 Aug 2026 02:40 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: Akash Dubey Updated Mon, 31 Aug 2026 02:40 PM IST
सार
Register For Event

युवती रुबी की हत्या का आरोपी नीरज पांच दिन बाद मर गया। 45 लाख रुपये के तनाव में सुसाइड नोट मिला, जिसमें हत्या का जिक्र नहीं है। एफएसएल जांच होगी।

विज्ञापन
Ruby murder case Accused dies late at night two page suicide note found
रुबी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होटल में गांव की शादीशुदा युवती की हत्या कर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने के आरोपी खेड़ी साध निवासी नीरज ने पांच दिन बाद रविवार देर रात दम तोड़ दिया। परिजनों का दावा है कि नीरज ने मरने से पहले दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। गांधरा के एक युवक के पास उसके 45 लाख रुपये फंसे थे इसलिए उसने जान दी है। हालांकि, सुसाइड नोट में युवती की हत्या का जिक्र नहीं है। अब फोरेंसिक जांच से ही पता लग सकेगा कि सुसाइड नोट नीरज का ही लिखा हुआ है या और किसी का।

विज्ञापन

रोहित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत बुधवार को खेड़ी साध गांव निवासी दी थी कि उसकी बहन रुबी की शादी छह माह पहले भगवतीपुर गांव में हुई थी। एक सप्ताह पहले वह ससुराल से मायके आई थी। 26 अगस्त को उसका शव बजरंग भवन से आगे 9 क्लाउड होटल के रूम नंबर 106 में मिला था। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर गांव के ही युवक नीरज के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि होटल कर्मियों ने उसे बताया है कि नीरज ही उसकी बहन को सुबह नौ बजे होटल में लेकर आया। ढाई बजे खुद वापस चला गया। शाम पांच बजे तक जब नहीं लौटा तो होटल कर्मियों ने कमरे में जाकर जांच की तो युवती का शव बेड पर पड़ा था। गांठ मारकर चुन्नी को गले में बांधा हुआ था। बाद में नीरज अपने घर में फंदे से लटका मिला था। 

विज्ञापन

समय रहते परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन तक आईसीयू में इलाज के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस हिरासत में उसका उपचार चल रहा था। परिजनों का कहना था कि नीरज का ब्रेन डेड हो चुका है। वे उसके शरीर के अंग दान करना चाहते हैं लेकिन डॉक्टरों की जांच अभी पूरी भी नहीं हो सकी थी। रविवार शाम सात बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।

नीरज ने रविवार रात को दम तोड़ दिया। शव फिलहाल वार्ड नंबर 10 के बाहर रखा हुआ है। सुसाइड नोट में नीरज ने 45 लाख रुपये न मिलने के तनाव में आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस जांच कर रही। - सोनू, चचेरा भाई

खेड़ी साध के युवक सूचना मिली है लेकिन पीजीआई से कोई सूचना नहीं आई है। - अश्वनी, थाना प्रभारी

होटल की घटना का सुसाइड नोट में नहीं जिक्र 
परिजनों की ओर से नीरज के जिस सुसाइड नोट का दावा किया जा रहा है उसमें 9 क्लाउड होटल में हुई घटना का कोई जिक्र नहीं है। अब सवाल उठता है कि क्या यह सुसाइड नोट होटल में जाने से पहले का है। अब तो कथित सुसाइड नोट की एफएसएल जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।

भाई का दावा 45 लाख के तनाव में था नीरज
आरोपी के भाई सोनू ने बताया कि नीरज के कमरे से एक डायरी मिली है। डायरी में दो पृष्ठ का कथित सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा हुआ है कि मैं चारो तरफ से फंस चुका हूं इसलिए मजबूर होकर मुझे यह कदम उठाना पड़ रहा है। गांधरा गया था 45 लाख में से रुपये मिल जाते तो यह नौबत नहीं आती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed