{"_id":"6ae617307fc1ccafb5011c1d","slug":"president-droupadi-murmu-visit-to-kurukshetra-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के 60 साल का जश्न आज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत, कुरुक्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के 60 साल का जश्न आज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत, कुरुक्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित
Sun, 01 Nov 2026 12:58 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:58 AM IST
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर धर्मनगरी में व्यापक तैयारियां की गई हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में करीब 50 कलाकार बीन, तुंबा और नगाड़े की धुनों से उनका अभिनंदन करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के गठन के 60 साल पूरे होने का जश्न रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मनाया जाएगा। राज्यस्तरीय हीरक जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। अपने दौरे के दौरान वह तीन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना से उनके दौरे की शुरुआत होगी।
इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हरियाणा के छह दशक के सफर और विकास की झलक देखेंगी। यहां आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में भी शामिल होंगी। दौरे के अंतिम चरण में गुरुकुल कुरुक्षेत्र में महान स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर धर्मनगरी में व्यापक तैयारियां की गई हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में करीब 50 कलाकार बीन, तुंबा और नगाड़े की धुनों से उनका अभिनंदन करेंगे। विश्वविद्यालय में हरियाणा के 60 साल के इतिहास, विकास और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें वर्ष 2047 तक विकसित हरियाणा बनाने की परिकल्पना को भी दर्शाया जाएगा। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आचार्य मल्लखंभ पर करतब दिखाएंगे। वहीं, देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में परिसर से लेकर गर्भगृह तक सजावट की गई है।
विज्ञापन
जिला नो फ्लाइंग जोन
सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 31 अक्तूबर और एक नवंबर को पूरे कुरुक्षेत्र जिले को ड्रोन उड़ाने के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।