{"_id":"6a88c394bbe9ec987c08e09c","slug":"new-vegetable-market-panipat-news-c-244-1-pnp1001-162752-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तीन करोड़ से बनेगी नई सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तीन करोड़ से बनेगी नई सब्जी मंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर के सनौली रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी में व्यापारियों और आम जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है।
तीन करोड़ रुपये की लागत से यहां एक आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण कराया जाएगा। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज ने शुक्रवार को पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। क्षेत्र के सब्जी व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
व्यापारियों ने बताया कि नई मंडी के निर्माण से न केवल उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि आम जनता के लिए भी खरीदारी करना काफी सुगम हो जाएगा।
विधायक प्रमोद कुमार विज ने कहा कि शहरों में बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करना और नागरिकों की जरूरतों को समय पर पूरा करना प्रदेश सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर काम कर रही है। पानीपत में विकास कार्यों को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाया जा रहा है।