{"_id":"6a88b3768448e63afb05e036","slug":"sugar-is-expensive-petrol-is-in-question-congress-is-surrounded-panchkula-news-c-87-1-pan1007-140281-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चीनी महंगी, पेट्रोल पर सवाल<bha>;<\/bha> कांग्रेस ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चीनी महंगी, पेट्रोल पर सवाल<bha>;</bha> कांग्रेस ने घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमाल दीन सुल्तानपुर बोले- महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, इथेनॉल नीति की समीक्षा हो
दाल, तेल समेत जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों पर भी सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ने का आरोप लगाते हुए रायपुररानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमाल दीन सुल्तानपुर ने चीनी के बढ़ते दाम और पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।
कमाल दीन ने कहा कि चीनी रोजमर्रा की जरूरत है और इसके दाम बढ़ने से हर परिवार का खर्च बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ने का इस्तेमाल इथेनॉल उत्पादन में बढ़ने से चीनी के उत्पादन और उपलब्धता पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इथेनॉल नीति की समीक्षा कर किसानों और उपभोक्ताओं के हितों में संतुलन बनाने की मांग की।
पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को लेकर उन्होंने कहा कि वाहन चालक माइलेज और वाहनों की कार्यक्षमता को लेकर शिकायतें कर रहे हैं। सरकार इन शिकायतों की जांच कर वाहन चालकों की समस्याओं का समाधान करे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महंगाई का असर चीनी तक सीमित नहीं है। दाल, खाद्य तेल और अन्य जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। त्योहारी सीजन में बढ़ते खर्च ने परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने और आम आदमी को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।