{"_id":"6abd66477436c834990678ed","slug":"driver-nabbed-with-a-consignment-of-firecrackers-palwal-news-c-24-1-pal1008-128681-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पटाखों की खेप के साथ चालक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पटाखों की खेप के साथ चालक को दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
शहर थाना पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों की खेप ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बलेरो गाड़ी में रखे छह बड़े बाक्स बरामद किए, जिनमें 64 पैकेट विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र राणा ने बताया कि हवलदार भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सफेद रंग की बलेरो में भारी मात्रा में पटाखे भरकर बघौला से सोहना मोड़ की ओर ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने थाने के गेट के सामने नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में चालक की पहचान गीता कॉलोनी निवासी देशराज के रूप में हुई।