{"_id":"5cdc17e0bdec22078d32f296","slug":"21557927904-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
दिघोट फाटक के पास रेल लाइन पर युवती का शव बरामद
विज्ञापन
पलवल। दिघोट फाटक के पास रेल लाइन पर अज्ञात युवती का शव कटी हुई अवस्था में बरामद हुआ। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नही हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जीआरपी में एएसआई के पद पर कार्यरत चंद्रपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दिघोट फाटक के पास रेलवे लाइनों पर एक युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया गया। मृतका की उम्र करीब 25 वर्षीय व लंबाई पांच फुट के करीब है। मृतका हरे-सफेद रंग का जालीदार सूट व नीले सफेद रंग का पजामा पहने हुए है और हाथ में कलाया डोरा बंधा हुआ है व गले में सफेद रंग की चुन्नी डाले हुए है। मृतका के पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।