नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
महिला के साथ दुष्कर्म कर फोटो वायरल करने की धमकी दी
विज्ञापन
पलवल। घर में घुसकर 24 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने व उसके अश्लील फोटो को नेट पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी इंदूबाला ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 30 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान गांव सौंदहद निवासी कुलदीप घर में घुस आया और पीड़िता को खींचकर अंदर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात बात किसी को बताने पर कुलदीप ने उसके अश्लील फोटो को नेट पर डालने व जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद 11 मई को कुलदीप ने पीड़िता के मोबाइल पर व्हाट्सएप द्वारा मेसेज भेजा जिससे तंग आकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।