{"_id":"5ce014d6bdec220766495b47","slug":"141558189270-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार दिखाकर अनाज व्यापारी से छह लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हथियार दिखाकर अनाज व्यापारी से छह लाख लूटे
विज्ञापन

हथीन। उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी एक अनाज व्यापारी से ट्रक चालक ने बदमाशों के साथ मिलकर 6 लाख की लूट करवा ली। घटना बहीन थाना क्षेत्र की है। इस संदर्भ में पीड़ित अनाज व्यापारी ने बहीन थाना में अपने ड्राईवर सहित अन्य बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने व्यापारी सुरेन्द्र कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी जरार थाना बाह जिला आगरा के बयान पर चालक सैफुल निवासी अडवर थाना नूंह तथा अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जांच अधिकारी राहुल खान ने बताया कि अनाज व्यापारी सुरेन्द्र कुमार 15 मई को आगरा जिले के बाह कस्बा से 30 टन गेहूं एक गाड़ी में लोड कर हेलीमंडी में बेचने के लिए अपने ड्राईवर सैफुल निवासी अडवर के साथ आया। उन्होंने बताया कि वह 16 मई को गेहूं बेचकर वापिस उसी ट्रक में बैठकर नूंह जिला अंर्तगत अडवर गांव तक आ गया। बताया जाता है कि सैफुल ने उससे कहा था कि वह अडवर गांव से ऑटो बुक कराकर होडल तक पहुंचवा देगा और होडल से आप आगरा चले जाना। ड्राईवर सैफुल ने अडवर गांव से एक ऑटो होडल के लिए बुक कराकर अनाज व्यापारी सुरेन्द्र को उसमें बैठा दिया। जब ऑटो सांय 6-7 बजे के करीब कोट गांव के निकट पहुंचा तो ऑटो में सवार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की उन्होंने हथियार दिखाकर नकदी से भरा थैला लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि थैले में 5 लाख 78 हजार 880 रुपये की नकदी थी। बदमाश व्यापारी को मारपीट कर वहां फेंक कर भाग गए। व्यापारी ने जैसे तैसे बहीन थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत ही नाकाबंदी करा दी। हालांकि पुलिस किसी भी बदमाश को नहीं पकड़ पाई है।
घर में घुसकर चोरी
हथीन। रूपडाका निवासी मकसूद ने बहीन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मकसूद ने गांव के इरफान और नय्यूम पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाया है। मकसूद का आरोप है कि इरफान और नय्यूम 16 मई की रात्रि को उसके घर से एक सोने की हंसली और 10 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। सोने की हंसली की कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है।