फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   युवक पर गोली चलाने के 20 दिन बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

युवक पर गोली चलाने के 20 दिन बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

Thu, 16 May 2019 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
युवक पर गोली चलाने के 20 दिन बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
बीस दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, सीएम विंडो पर शिकायत
विज्ञापन

पलवल। गांव मीसा में बाइक सवार युवकों द्वारा दबंगई दिखाते हुए एक दलित पर गोली चलाने के मामले में 20 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे नाराज पीड़ित परिजनों ने सीएम विंडो पर शिकायत की है। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पलवल के गांव मीसा निवासी अवतार ने गत 25 अप्रैल को चांदहट थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह नोएडा स्थित प्राईवेट कंपनी में काम करता है। 25 अप्रैल को अवतार ने छुट्टी कर रखी थी और अपनी मां के साथ खेतों में पानी लगाने के लिए गया हुआ था। लेकिन बिजली नही आने के कारण अवतार अपनी के साथ घर आ गया और घर पर चारपाई पर लैटा हुआ था। उसी दौरान तीन-चार धमाके की आवाज सुनाई दी। अवतार ने बाहर आकर देखा तो एक बाइक पर दो युवक आए और आते ही उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गोली चला दी। गोली अवतार के बांय पैर में लगी। शोर को सुनकर अवतार की मां बाहर आई। तो उक्त युवकों ने उसकी मां पर भी लाठी-डंडा से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। लेकिन पीड़ित ने दोनों युवकों को पहचान लिया। जो गांव निवासी राजेश व उसका भाई नीतिन थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया गया था। लेकिन बीस बीत जाने के बाद भी पुलिस की तरफ आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed