फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Complaint regarding flaws in road construction at Ravli Dam.

Palwal News: रावली बांध पर सड़क निर्माण में खामियों की शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Complaint regarding flaws in road construction at Ravli Dam.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। रावली गांव स्थित बांध पर करीब 18 लाख रुपये की लागत से बन रही कंक्रीट सड़क की गुणवत्ता को लेकर शिकायत के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। विभाग के एसडीओ जयदेव रावली बांध पहुंचे और निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मिली कमियों को लेकर ठेकेदार को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।दरअसल, रावली गांव की सरपंच के पति समीम ने सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि निर्माण के दौरान वाइब्रेटर मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा और सड़क बनने के बाद कुछ स्थानों पर दरारें दिखाई देने लगी हैं। उन्होंने सड़क की फिनिशिंग, पन्नी के इस्तेमाल और मोटाई को लेकर भी सवाल उठाए थे।वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सद्दाम ने सड़क के बेस, जीएसबी और लेवल की तकनीकी जांच कराने की मांग की थी। शिकायत के बाद विभागीय अधिकारी के निरीक्षण से ग्रामीणों को निर्माण की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जगी है।

एसडीओ जयदेव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में छोटी-मोटी खामियां मिली हैं। ठेकेदार को इन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं और निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने को कहा गया है।रावली बांध पर करीब 1200 फीट लंबी और 11 फीट चौड़ी सीसी सड़क बनाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से उन्हें जर्जर रास्ते से राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने निर्माण पूरा होने तक विभागीय अधिकारियों से नियमित निरीक्षण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed