{"_id":"90-25773","slug":"Palwal-25773-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस से दूर होगी मतदाता सूची की खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस से दूर होगी मतदाता सूची की खामियां
Palwal
Updated Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पुन्हाना। नए मतदाता पहचान पत्रों की खामियां ठीक कराने के लिए लोगों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। अब ऐसे लोगाें की दिक्कतें एसएमएस भेजकर दूर की जाएंगी। जिला निर्वाचन कार्यालय में 31 अक्तूबर तक मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर नए वोटर बनवाने के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। एक जनवरी तक 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले नागरिक अपना वोटर आईडी बनवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान मतदाता सूचियों की त्रुटियां भी संशोधित की जा रही हैं। इसके लिए अपने मोबाइल से एसएमएस भेजना होगा। जिला निर्वाचक अधिकारी वजीर सिंह गोयत ने बताया कि पुन्हाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मोबाइल नं-9992334809, नूंह के लिए 9992334807, फिरोजपुर झिरका के लिए 9992334805 पर एसएमएस किया जा सकता है।
विज्ञापन
