{"_id":"6a873781c49309ff72035cc8","slug":"chain-snatcher-arrested-with-a-country-made-pistol-narnol-news-c-198-1-rew1009-243972-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चेन लूटने वाला आरोपी कट्टा सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चेन लूटने वाला आरोपी कट्टा सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवाड़ी। पुलिस ने मटिला चौक से एसआरएफ कंपनी जाने वाली सड़क पर राहगीरों से अवैध कट्टे की धमकी देकर मोबाइल और चेन छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान नूंह जिले के सालाका निवासी जमशेद उर्फ जम्मस के रूप में हुई है। थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपी राहगीरों को कट्टे की धमकी देकर मोबाइल और चेन छीनता था। वह चोरी किए गए मोबाइल सस्ते दामों पर बाहर के लोगों को बेच देता था।
पुलिस को खिजूरिवास के पास मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध कट्टा लेकर एसआरएफ कंपनी रोड पर बैठा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेरकर गिरफ्तार कर लिया।