{"_id":"6a874c8805be752da503fe46","slug":"amisha-showed-her-strength-in-running-won-two-medals-in-the-state-level-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1010-144114-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अमीषा ने दौड़ में दिखाया दम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अमीषा ने दौड़ में दिखाया दम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते दो पदक
विज्ञापन
फोटो 02 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अमीषा को पुरस्कृत करते आयोजक। स्रोत: कोच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी की कक्षा 10वीं की छात्रा अमीषा ने 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अमीषा ने दो पदक जीतकर विद्यालय, नांगल चौधरी और जिले का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में अमीषा ने 100 मीटर हर्डल दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वहीं, 400 मीटर हर्डल दौड़ में भी उसने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कांस्य पदक हासिल किया। एक ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो पदक जीतना अमीषा की मेहनत और लगन को दर्शाता है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ने अमीषा की उपलब्धि पर उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रा की सफलता दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने के अवसर दिए जाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमीषा आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर हरियाणा और देश का नाम रोशन करेगी।