फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Protested when garbage collection began; scuffled with the police.

Karnal News: कचरा उठान शुरू हुआ तो किया विरोध, पुलिस से धक्का-मुक्की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Protested when garbage collection began; scuffled with the police.
कर्ण कैनाल से कचरा उठाता जेसीबी चालक। संवाद
करनाल। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 18वें दिन रविवार को नगर निगम ने एजेंसी के सफाई कर्मचारियों के माध्यम से कचरा उठान शुरू किया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। कर्ण कैनाल पर एक घंटे तक हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ सफाई कर्मचारियों की धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

विरोध जताते हुए महिला सफाई कर्मचारी जेसीबी पर चढ़ गई, जिन्हें पुलिस ने नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस बसों में भरकर प्रदर्शनकारियों को ले गई। कर्मचारियों ने कहा कि वे मनमानी नहीं होने देंगे, सरकार उनकी मांगों को पूरा करे। निगम का दावा है कि शाम तक 300 टन कचरा उठाया गया।
विज्ञापन

इधर शाम तक सड़कें जब कुछ साफ हुई तो कुछ कर्मचारियों ने सड़क पर फिर गंदगी फैला दी। सेक्टर-14 रोड पर गंदगी फैलाई गई। असंध में भी पुलिस की मौजूदगी में कचरा उठान हुआ। यहां भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजकुमार का कहना है कि जब तक सरकार उनकी सभी मांगें नहीं मानती हड़ताल जारी रहेगी। सफाई नहीं करेंगे। उनका कहना है कि प्रदर्शन के बाद पुलिस उन्हें बसों में भरकर जेल तक ले गई थी। उन्होंने अपनी मांगों के लिए गिरफ्तारियां दी हैं।




निगमायुक्त बोलीं, अधिकांश मांगों पर सहमति, कचरा उठान शुरू



नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। डोर टू डोर कचरा उठान के लिए टिपरों को भेज दिया था और शत-प्रतिशत कचरे का उठान शुरू हो गया है। टिपर वाहनों, जेसीबी, लोडर व ट्रैक्टर-ट्रालियों की मदद से रविवार को करीब 300 मीट्रिक टन कचरे का उठान किया गया है। अधिकांश मांगों पर सहमति बन गई है।







नियमितीकरण के मुद्दे पर सरकार कर रही कानूनी परीक्षण



निगमायुक्त ने बताया कि सफाई एवं फायर कर्मचारियों से संबंधित मुख्य गतिरोध का विषय पालिका रोल पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने का है। इस संबंध में सरकार की ओर से कानूनी परीक्षण किया जा रहा है, ताकि नियमानुसार उचित निर्णय लिया जा सके। कर्मचारियों को हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) अधिनियम, 2024 के दायरे में लाने के लिए तैयार है। इसके माध्यम से इन कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के लगभग समान लाभ उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति कानून-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करता है, सरकारी कार्य में व्यवधान डालता है या अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी करने से रोकता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कर्ण कैनाल से कचरा उठाता जेसीबी चालक। संवाद

कर्ण कैनाल से कचरा उठाता जेसीबी चालक। संवाद

कर्ण कैनाल से कचरा उठाता जेसीबी चालक। संवाद

कर्ण कैनाल से कचरा उठाता जेसीबी चालक। संवाद

कर्ण कैनाल से कचरा उठाता जेसीबी चालक। संवाद

कर्ण कैनाल से कचरा उठाता जेसीबी चालक। संवाद

कर्ण कैनाल से कचरा उठाता जेसीबी चालक। संवाद

कर्ण कैनाल से कचरा उठाता जेसीबी चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed