{"_id":"5f7af8448ebc3e9b9c28e113","slug":"jind1601894468","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरसयू में भर्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाला प्रोफेसर निलंबित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सीआरसयू में भर्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाला प्रोफेसर निलंबित
चौधरी रणबीर रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में चल रही भर्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाले प्रोफेसर संदीप बेरवाल को विश्वविद्यालय द्वारा निलंबित कर दिया गया है। वहीं प्रोफेसर संदीप बेरवाल रविवार रात से ही विश्वविद्यालय में धरने पर बैठे हुए हैं। प्रोफेसर संदीप बेरवाल का आरोप है कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजवीर सिंह सोलंकी और रजिस्ट्रार डॉ राजेश पूनिया अपने चहेते लोगों को भर्ती कर रहे हैं। वही विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश पूनिया ने कहा कि प्रोफेसर संदीप बेरवाल अपने चहेते उम्मीदवार को नियुक्त करवाना चाहते थे और इसके चलते उन्होंने बाहर से आए विशेषज्ञों से अभद्रता की। बाहर से आए विशेषज्ञों की अनुशंसा पर ही विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में उन्हें निलंबित किया गया है। इस पूरे विवाद के चलते सोमवार को सुबह से ही विश्वविद्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और अपने काम से आने वाले लोगों को भी विश्वविद्यालय के अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।