फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Class 12 student attacks teacher with a knife at DAV School in Jind.

Jind: डीएवी स्कूल में 12वीं के छात्र ने अध्यापक पर किया चाकू से हमला; FIR दर्ज

Thu, 23 Jul 2026 08:59 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: मयूर शर्मा Updated Thu, 23 Jul 2026 08:59 PM IST
सार
Register For Event

अध्यापक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि छात्र ने पहले भी कई बार स्कूल के शिक्षकों को धमकी दी थी। उसे स्कूल से निष्कासित भी किया गया था।

विज्ञापन
Class 12 student attacks teacher with a knife at DAV School in Jind.
छात्र ने अध्यापक पर किया चाकू से हमला; FIR दर्ज - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद जिले के नरवाना में डीएवी स्कूल में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने फिजिक्स अध्यापक सतीश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने छात्र के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छात्र पहले भी शिक्षकों को दे चुका है धमकी

अध्यापक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि एक किशोर डीएवी स्कूल में 12वीं कक्षा का आर्टस का छात्र है। वह झगड़ालू और अनुशासनहीन स्वभाव का है। छात्र ने पहले भी कई बार स्कूल के शिक्षकों को धमकी दी थी। उसे स्कूल से निष्कासित भी किया गया था।
विज्ञापन


व्हाट्सएप कॉल कर दी थी जान से मारने की धमकी

21 जुलाई की सुबह अध्यापक के व्हाट्सएप पर कॉल आई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शाम को छह बजे जब वह अपने घर जा रहे थे, तभी किशोर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब अध्यापक ने पीछे मुड़कर देखा तो छात्र ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हमलावर छात्र मौके से भाग गया। यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। घायल अध्यापक को तुरंत सरकारी अस्पताल नरवाना ले जाया गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जींद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed