फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attack on a man who went to irrigate his field, FIR against two

Jind News: खेत की सिंचाई करने गए व्यक्ति पर हमला, दो पर एफआईआर

Fri, 21 Aug 2026 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Attack on a man who went to irrigate his field, FIR against two
जींद। अलेवा थाना क्षेत्र के गांव बधाना के खेत में पानी लगा रहे एक व्यक्ति पर दो लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने रोहताश और उसके भाई रणबीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बधाना निवासी सुरेंद्र ने एफआईआर में बताया कि वह 18 अगस्त सुबह करीब पांच बजे खेत की सिंचाई करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके खेत के पड़ोसी रोहताश और उसके भाई रणबीर ने उन पर हमला कर दिया। दोनों ने कस्सी और जेली से उनके साथ मारपीट की जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल सुरेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच अधिकारी एएसआई जयबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में रोहताश और रणबीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed