फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   These days, BLOs will be found at the booths, SIR's claims and objections will be recorded

Hisar News: आज-कल बूथों पर मिलेंगे बीएलओ, एसआईआर के दावे-आपत्तियां होंगे दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
These days, BLOs will be found at the booths, SIR's claims and objections will be recorded
हिसार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के तहत दावे-आपत्तियां दर्ज कराने के लिए शनिवार-रविवार और 29-30 अगस्त को विशेष अभियान चलेगा। इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। मतदाता एसआईआर नोटिस का जवाब और जरूरी दस्तावेज भी जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महेंद्र पाल ने निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों को बीएलओ की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजर को प्राप्त दावे-आपत्तियां नियमानुसार दर्ज करने तथा नोटिस के निपटान की प्रक्रिया पूरी करने को कहा।
विज्ञापन

फॉर्म-6 से जुड़वाएं नाम
डीसी ने कहा कि 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के जिन युवाओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर नाम दर्ज करा सकते हैं। मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता, आयु में संशोधन या निवास स्थान बदलने के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन www.nvsp.in पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन एप से किया जा सकता है। जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे : खोवाल
हरियाणा में एसआईआर को लेकर कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने भी निगरानी बढ़ा दी है। स्टेट चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में एआईसीसी लीगल डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सांसद डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की चुनावी परिस्थितियों पर चर्चा हुई। डॉ. सिंघवी ने कहा कि किसी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से काटे जाने या फर्जी वोट जोड़ने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर अदालत का रुख किया जाए। खोवाल ने कहा कि वोट का अधिकार हर पात्र नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट सभी 22 जिलों में वकीलों की विशेष टीमें तैनात करेगा। ये टीमें एसआईआर प्रक्रिया पर नजर रखेंगी और लापरवाही या मनमानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed