फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Relief from the pressure of preparing for two exams; exam cancelled.

Hisar News: दो परीक्षाओं की तैयारी के दबाव से मिलेगी राहत, परीक्षा रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Relief from the pressure of preparing for two exams; exam cancelled.
हिसार। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक विद्यार्थियों की प्रस्तावित सेट-1 परीक्षा रद्द कर दी गई है। अब विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर और प्रगति का आकलन 21 सितंबर से प्रस्तावित अर्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को लगातार दो परीक्षाओं की तैयारी के दबाव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी राकेश चराया ने बताया कि पहले सेट-1 परीक्षा 25 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित की जानी थी। अब नौवीं से 12वीं कक्षा तक अलग से सेट-1 परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अर्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियों पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया में भी बदलाव : नई व्यवस्था के तहत एससीईआरटी हरियाणा की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रश्नपत्र तैयार करने संबंधी दिशा-निर्देश भेजे जाएंगे। प्रश्नपत्र तैयार करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें विद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा। इससे परीक्षा आयोजन में एकरूपता बनाए रखने की तैयारी है।

पहले 25 अगस्त से सेट-1 परीक्षा शुरू होनी थी। विद्यार्थियों को कम समय में पाठ्यक्रम तैयार करना पड़ रहा था। सेट-1 के बाद अर्धवार्षिक परीक्षा के बीच करीब 15 से 20 दिन का ही अंतर रहने के कारण उन्हें लगातार दो परीक्षाओं की तैयारी करनी पड़ती। अब सेट-1 परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थियों को अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed