फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pinni, a sharp-shooter from the Ajit Pehalwan gang, arrested in Hisar

अजीत पहलवान गैंग का शार्प शूटर काबू: तुर्की पिस्तौल और 75 कारतूसों बरामद, पान्नू गुट के 8 लोग थे निशाने पर

Wed, 23 Sep 2026 09:24 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 23 Sep 2026 09:24 AM IST
सार
Register For Event

शार्प शूटर के खिलाफ थाना सदर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हरियाणा के अलावा पंजाब और राजस्थान में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Pinni, a sharp-shooter from the Ajit Pehalwan gang, arrested in Hisar
बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार पुलिस की सीआईए मिल गेट टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अजीत पहलवान गैंग के शार्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को भारी मात्रा में अवैध असलहा और कारतूसों के साथ दबोच लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि विरोधी विनोद पान्नू गुट के आठ लोग उसके निशाने पर थे और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस आरोपी को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन


गश्त के दौरान सातरोड़ कलां से दबोचा
हिसार के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि सीआईए टीम सातरोड़ कलां इलाके में गश्त और अपराध रोकथाम के सिलसिले में मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि वांटेड बदमाश अवैध हथियारों के साथ इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और सुमित उर्फ पिन्नी को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो विदेशी तुर्की पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन बरामद की गईं।
विज्ञापन




तीन राज्यों में दर्ज हैं संगीन मुकदमे
शार्प शूटर के खिलाफ थाना सदर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हरियाणा के अलावा पंजाब और राजस्थान में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर यह पता लगाया जाएगा कि उसे ये विदेशी हथियार और इतनी बड़ी संख्या में कारतूस कहां से उपलब्ध कराए गए थे तथा उसके नेटवर्क में और कौन-कौन से गुर्गे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed