फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers enraged over electricity inspection; threaten to beat up corporation staff

Fatehabad News: बिजली जांच पर भड़के ग्रामीण, निगम कर्मियों को दी पिटाई की चेतावनी

Thu, 20 Aug 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers enraged over electricity inspection; threaten to beat up corporation staff
गांव कन्हड़ी में बिजली निगम के ​खिलाफ एकजुट ग्रामीण। स्त्रोत- जागरूक पाठक।
टोहाना/समैण। बिजली चोरी की जांच को लेकर गांव कन्हड़ी में ग्रामीणों और बिजली निगम के बीच विवाद गहरा गया है। वीरवार को सामान्य चौपाल में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने निगम अधिकारियों को बिना सूचना गांव में आने पर विरोध की चेतावनी दी। कुछ ग्रामीणों ने कर्मचारियों को पीटने तक की धमकी दे दी।
विज्ञापन

ग्रामीण मनीष कुमार ने आरोप लगाया कि निगम के अधिकारी बिना सूचना गांव में पहुंचकर कार्रवाई कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। पूर्व सरपंच महावीर सिंह ने कहा कि निगम घरों के बाहर मीटर लगाने का प्रयास करता है तो इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बिजली चोरी नहीं हो रही है। उनका आरोप है कि कर्मचारी बार-बार गांव में पहुंचकर मीटरों की फोटो खींचते हैं। इसके बाद सीधे तार लगाने की बात कहकर ग्रामीणों को धमकाया जाता है। पंचायत में निर्णय लिया गया कि बिजली से जुड़ी किसी भी कार्रवाई से पहले गांव के प्रतिनिधियों को सूचना दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली निगम के निजीकरण की चर्चाओं का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि बिना सूचना कार्रवाई जारी रही तो आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अधिकारी सरपंच या गांव के प्रतिनिधि को बताए बिना आए और कोई अप्रिय घटना हुई तो इसकी जिम्मेदारी निगम की होगी।
वहीं बिजली निगम के जेई सुशील कुमार ने कहा कि डिफॉल्टरों और बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कार्रवाई के बाद धमकी मिलने की बात भी कही। निगम की कार्रवाई और ग्रामीणों के विरोध से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
-
जेई बोले- स्कूल और ठेके पर पकड़ी बिजली चोरी
जेई सुशील कुमार ने बताया कि हर महीने मैनेजमेंट मीटिंग में परमानेंट डिफॉल्टरों की सप्लाई जांची जाती है। अभियान के तहत गांव कन्हड़ी में दो बड़ी चोरियां पकड़ी गई हैं। गांव के एक स्कूल पर करीब ढाई लाख रुपये बिजली बिल बकाया था। मौके पर जांच के दौरान वहां बिजली चोरी मिली। स्कूल प्रबंधन से जुर्माना भरवाया गया। वापसी के दौरान एक शराब ठेके पर भी डायरेक्ट सप्लाई चलती मिली उसका भी चोरी का केस बना दिया गया। जेई ने कहा कि कुछ लोग विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि चोरी का केस न बनाया जाए। सुशील कुमार ने बताया कि चोरी पकड़ने के बाद पिछले 2-3 दिन से उन्हें धमकी मिल रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल से 1.70 लाख रुपये का जुर्माना और 2.5 लाख रुपये का पुराना बिल बकाया है। वहीं ठेके पर 70-80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

-
मामले की सूचना शहर पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि राजस्व हानि रोकने और सही बिलिंग के लिए ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।
- संजय सिंगला, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed