फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani's Jyoti won the silver medal in the 100m hurdles.

Bhiwani News: 100 मीटर हर्डल में भिवानी की ज्योति ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani's Jyoti won the silver medal in the 100m hurdles.
भीम स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में छलांग लगाती ​खिलाड़ी
भिवानी। भीम खेल स्टेडियम में चल रही 59वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। 100 मीटर हर्डल दौड़ में भिवानी की ज्योति ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। सोनीपत की मुस्कान प्रथम और भिवानी की सीमा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मला दहिया मुख्य अतिथि रहीं। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मला दहिया ने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें तराशने और बेहतर प्रशिक्षण देने की है। सरकार की खेल नीति से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। खिलाड़ी देश-विदेश में बेहतर प्रदर्शन कर देश की झोली पदकों से भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। इससे प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने भीम स्टेडियम में चल रही विभिन्न खेल स्पर्धाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर प्रतियोगिता की जानकारी ली। साथ ही खेल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार जिंदल, डिप्टी डीईओ सुरेंद्र, डीपीसी शिव कुमार तंवर, बीईओ युद्धबीर सिंह, बीईओ विजय प्रभा, नोडल अधिकारी सत्यवान, अनिल, श्रीभगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्डल दौड़ में सिरसा की समरी प्रथम और हिसार की दीपांशी दूसरे स्थान पर रही
80 मीटर हर्डल दौड़ में सिरसा की समरी प्रथम, हिसार की दीपांशी द्वितीय और फरीदाबाद की स्वीटी तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ के अंडर-14 आयुवर्ग में रोहतक की पावनी प्रथम, सिरसा की अनाया द्वितीय और अनिका फोगाट तृतीय रही। हिसार की नव्या चौथे और करनाल की शुभि पांचवें स्थान पर रही।
600 मीटर दौड़ में फतेहाबाद की दीप्ति प्रथम, हिसार की खुशी वर्मा द्वितीय, जींद की शगुन तृतीय, रोहतक की अंतिम चौथे और फतेहाबाद की धरा पांचवें स्थान पर रही।

मुक्केबाजी में अंबाला के युद्धबीर ने भिवानी के हंस को 1-2 से हराया
बॉक्सिंग के अंडर-17 आयुवर्ग के 46 किलोग्राम भारवर्ग में अंबाला के युद्धबीर ने भिवानी के हंस को 1-2 से हराया। यमुनानगर के रेहान ने पंचकूला के आरवन रावत को 3-0 से मात दी। 48 से 50 किलोग्राम भारवर्ग में पानीपत के प्रतीक ने झज्जर के गौरव को 3-0 से हराया। कुरुक्षेत्र के लखविंद्र ने कैथल के अंकित को 3-0 से मात दी।
50 से 52 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत के आदित्य ने जींद के विनीत को 3-0 से हराया। 52 से 54 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक के अनीक ने गुरुग्राम के विनीष को 2-1 से मात दी। भिवानी के दीपांशु को फतेहाबाद के नीरज ने 0-3 से हराया। 54 से 57 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक के विनय ने राई के प्रवेश को 0-3 से हराया। हिसार के हर्ष ने जींद के केसर को 3-0 से मात दी। 66 से 70 किलोग्राम भारवर्ग में फतेहाबाद के दीपेश ने कैथल के साई को 3-0 से हराया।

तीन हजार मीटर दौड़ में भिवानी की स्वीटी दूसरे स्थान पर रही
3000 मीटर दौड़ में फतेहाबाद की साक्षी प्रथम और भिवानी की स्वीटी दूसरे स्थान पर रही। तिहरे जम्प में हिसार की सीमा प्रथम, हिसार की दीक्षा द्वितीय और फतेहाबाद की महक तृतीय रही। 1500 मीटर दौड़ में हन्नी मलिक प्रथम और फतेहाबाद की मेघा द्वितीय रही। 100 मीटर हर्डल दौड़ में सोनीपत की मुस्कान प्रथम, भिवानी की ज्योति द्वितीय और भिवानी की सीमा तृतीय रही।

डिस्कस थ्रो में रोहतक की विधि प्रथम, कैथल की निधि सीरा द्वितीय और भिवानी की वंशिका तृतीय रही। शॉटपुट में कैथल की हरप्रीत प्रथम, भिवानी की अशिंका द्वितीय और चरखी दादरी की वशिंका तृतीय रही। 400 मीटर हर्डल दौड़ में पानीपत की दीक्षा शर्मा प्रथम, भिवानी की गगन द्वितीय और महेंद्रगढ़ की अमिषा तृतीय रही। लंबी कूद में सिरसा की खुशी सोलंकी प्रथम, जींद की मानसी द्वितीय और झज्जर की कशिश तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed