{"_id":"5f6f26028ebc3e9bb15ee929","slug":"ambala1601119746","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी देवी लाल के पोस्टरों पर लगाई कालिख, लिखा किसान के ग़द्दार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
चौधरी देवी लाल के पोस्टरों पर लगाई कालिख, लिखा किसान के ग़द्दार
पोस्टर पर पोती गई कालिख और लिखा गया किसान के गद्दार
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
अंबाला सिटी। चौधरी देवी लाल जयंती पर जिले भर में किसानों के मसीहा के तौर पर उनकी जयंती मनाई गई लेकिन अंबाला शहर के गांव में देवीलाल के पोस्टरों पर कालिख पोत दी गई। इतना ही नहीं इन पोस्टरों पर लगी स्थानीय नेताओं और अजय सिंह चौटाला के साथ दुष्यंत सिंह चौटाला की तस्वीर पर भी कुछ शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी। कालिख पोतने वाले यही डर नहीं हमें और उन्होंने इन्हीं पोस्टरों पर लिख दिया किसान के गद्दार। दर्शन किसान कानून को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला किसानों के निशाने पर हैं। लेकिन इतना आक्रोश अभी तक कहीं देखने को नहीं मिला। चौधरी देवीलाल की जयंती पर इस घटना की जिले भर में निंदा हो रही है हालांकि समाचार लिखे जाने तक किया नहीं पता लग पाया था कि यह निंदनीय कार्य किनके द्वारा किया गया। बताया यह जा रहा है कि किसानों की आड़ में यह कार्य किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। सम्मान दिवस समारोह के उपलक्ष में लगाए गए पोस्टरों पर छपी अजय सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला, अनीता यादव, सुरजीत सिंह सोंडा, हरपाल सिंह कंबोज व दो अन्य नेताओं की तस्वीर पर भी कालिख पोती गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।