{"_id":"6a8951cda59c4451a502b0a9","slug":"youth-murdered-in-gorakhpur-blood-stained-body-found-on-the-roof-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में सनसनी: छत पर मिला युवक का खून से लथपथ शव, सिर पर चोट के निशान- परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में सनसनी: छत पर मिला युवक का खून से लथपथ शव, सिर पर चोट के निशान- परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 22 Aug 2026 01:08 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:08 PM IST
परिजन के अनुसार, प्रदीप करीब एक माह पहले ही बाहर नौकरी करने के बाद घर लौटा था। इन दिनों वह अपने घर के पास चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। प्रदीप की पारिवारिक स्थिति भी काफी परेशानियों भरी थी। करीब पांच साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें 10 वर्षीय बेटा और छह वर्षीय बेटी शामिल हैं।
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर जांच करने पहुंचे एसपी सिटी व मृतक युवक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर में शनिवार सुबह 35 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव छत पर मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर एसपी सिटी निमिष पाटील समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतक की पहचान सिक्टौर निवासी प्रदीप पासवान के रूप में हुई है। शनिवार सुबह पड़ोसियों की नजर छत पर पड़े उसके शव पर पड़ी। शव खून से लथपथ था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन के अनुसार, प्रदीप करीब एक माह पहले ही बाहर नौकरी करने के बाद घर लौटा था। इन दिनों वह अपने घर के पास चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। प्रदीप की पारिवारिक स्थिति भी काफी परेशानियों भरी थी। करीब पांच साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें 10 वर्षीय बेटा और छह वर्षीय बेटी शामिल हैं।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव और घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस सिर पर लगी चोट और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।