{"_id":"6107d37a43ab0251804b74d0","slug":"youth-injured-in-assault-dies-in-hospital-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में मौत, चार लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में मौत, चार लोगों पर केस दर्ज
Mon, 02 Aug 2021 04:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Aug 2021 04:44 PM IST
तीन दिन पूर्व भूमि के लिए हुई थी मारपीट, दंपती समेत चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया जिले में भूमि विवाद में तीन दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल युवक की शनिवार की रात इलाज का दौरान मौत हो गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के गुमटही गांव में तीन दिन पूर्व भूमि विवाद में मारपीट हो गई थी। राजेश, रजनीश व राजेंद्र घायल हो गए थे। घायल राजेश को परिवार के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। पीजीआई लखनऊ में शनिवार को राजेश की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
उधर, मृतक के पिता राजेंद्र के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमटही गांव निवासी धर्मदेव उर्फ धरमु व उनके दामाद बरहज थाना के कपरवार निवासी कैलाश, उनकी दोनों पत्नी रुना देवी व विद्यावती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।