फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wrestler Brahmanands Wife Attempts Self Immolation Five Murder Accused Still Absconding

पहलवान ब्रह्मानंद हत्याकांड: पत्नी ने कलेक्ट्रेट में की आत्मदाह की कोशिश, हत्या के पांच आरोपी अब भी फरार

Thu, 22 Oct 2026 07:05 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 22 Oct 2026 07:05 PM IST
सार
Register For Event

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भगठन (गोसाईपुर) गांव में 22 सितंबर 2026 को पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या हुई थी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें राकेश यादव, अभिमन्यु यादव, रामस्वरूप यादव, संजय यादव, अजय यादव, सुरेंद्र यादव और योगेंद्र यादव शामिल हैं।

विज्ञापन
Wrestler Brahmanands Wife Attempts Self Immolation Five Murder Accused Still Absconding
पहलवान ब्रह्मानंद की पत्नी ने की आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान ब्रह्मानंद की पत्नी पूजा यादव ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उनके हाथ से माचिस छीनकर उन्हें आग लगाने से रोक लिया। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर एएसपी सुशील कुमार सिंह और सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक चले धरने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन लौट गए।
विज्ञापन


गिरफ्तारी न होने से नाराज हैं परिजन
ब्रह्मानंद यादव की पत्नी पूजा यादव का आरोप है कि पुलिस उनके पति की हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने आरोपियों के परिवार की कुछ महिलाओं की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी वे कलेक्ट्रेट पहुंचकर गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं। उस समय पुलिस अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय में गिरफ्तारी न होने से उनकी नाराजगी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर
ब्रह्मानंद हत्याकांड में पांच आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस आरोपियों की लोकेशन और अन्य गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान कुछ आरोपियों की भूमिका को लेकर भी संदेह जताया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सात आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भगठन (गोसाईपुर) गांव में 22 सितंबर 2026 को पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या हुई थी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें राकेश यादव, अभिमन्यु यादव, रामस्वरूप यादव, संजय यादव, अजय यादव, सुरेंद्र यादव और योगेंद्र यादव शामिल हैं। पुलिस ने शुरुआती पांच
आरोपियों को 23 सितंबर की रात गिरफ्तार किया था। इसके बाद सुरेंद्र और योगेंद्र को गिठनी बाजार नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे, लोहे की गैंती और बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर बरामद किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


जल्द गिरफ्तारी का दावा
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। वे संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी ने दावा किया कि वारदात में संलिप्त सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed