{"_id":"5e42c4b18ebc3ee60a4f9cd4","slug":"students-foot-march-for-scholarship-and-fee-reimbursement-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिलने पर छात्रों का पैदल मार्च, अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिलने पर छात्रों का पैदल मार्च, अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Tue, 11 Feb 2020 09:26 PM IST
हरीशचंद सिंह
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: हरीशचंद सिंह
Updated Tue, 11 Feb 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते विश्वविद्यालय के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी विश्वविद्यालयों और पालीटेक्निक कॉलेजों में पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिलने के विरोध में छात्रों ने विश्वविद्यालय मुख्य द्वार से पैदल मार्च निकाला। अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेश सचिव शिवशंकर गोंड ने कहा कि ओबीसी वर्ग के छात्रों के साथ जानबूझकर अन्याय हो रहा है। प्रतिपूर्ति शुल्क के लिए 68.2 प्रतिशत और छात्रवृत्ति के लिए 53 प्रतिशत अंक अनिवार्य किए जाने से प्रदेश में हजारों छात्रों का आवेदन छंट गया।
विज्ञापन
इससे गरीब विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित होंगे। यह जानकारी आवेदन करते समय नहीं दी गई और जब छात्रवृत्ति देने की बात आई तो ऑनलाइन आवेदन पर टिप्पणी लिखकर बताई जा रही है। अर्पित वर्मा और अनुराग गुप्ता ने कहा कि छात्रवृत्ति एवं प्रतिपूर्ति शुल्क नहीं मिलने के कारण विद्यार्थी तकनीकी की पढ़ाई से वंचित होंगे।
विज्ञापन
पैदल मार्च में प्रशांत कुमार, रजनीकांत, विकास गोंड़, निकेत वर्मा, संदीप यादव, राहुल, डिंपल यादव, सत्यपाल सिंह, अमन कुमार, अविलेश प्रजपति, महेश साहनी, आशुतोष साहनी आदि शामिल रहे।