{"_id":"5fe212e88ebc3e3d4f23b1ff","slug":"six-year-old-boy-died-after-being-injected-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इंजेक्शन लगने के बाद छह साल के बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने डॉक्टर की गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इंजेक्शन लगने के बाद छह साल के बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने डॉक्टर की गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त
Tue, 22 Dec 2020 09:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर-प्रतापपुर सिनेमा हाल रोड पर स्थित एक क्लिनिक में खुजली की दवा कराने के लिए आए छह वर्षीय बालक की कंपाउंडर द्वारा इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
बालक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने डॉक्टर की क्लिनिक पर पहुंचकर काफी हंगामा किया और वहां मौजूद गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
रतसिया कोठी गांव के निवासी सत्येंद्र कुशवाहा अपने छह वर्षीय पुत्र अंश कुमार को सामान्य खुजली की शिकायत होने के चलते रामपुर-प्रतापपुर के सिनेमा हॉल रोड पर स्थित एक क्लिनिक में इलाज के लिए लाए थे। आरोप है कि कंपाउंडर द्वारा इंजेक्शन लगाने के लगभग एक घंटे बाद अंश कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
बालक की मौत की यह खबर जब उसके गांव वालों को मिली तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और क्लिनिक पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं मामले के एक आरोपित को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। अंश के पिता सत्येंद्र कुशवाहा ने डॉक्टर समेत दो के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
इस संबंध में एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है कार्रवाई की जाएगी।