{"_id":"6a870a65e613de80b505b955","slug":"sib-raid-on-grocery-trader-warehouse-in-gorakhpur-causes-stir-among-traders-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में SIB की कार्रवाई: किराना व्यापारी के गोदाम में छापा, अहम दस्तावेज ले गई टीम; व्यापारियों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में SIB की कार्रवाई: किराना व्यापारी के गोदाम में छापा, अहम दस्तावेज ले गई टीम; व्यापारियों में खलबली
Thu, 20 Aug 2026 07:38 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:38 PM IST
गोरखपुर में जीएसटी चोरी और माल में हेरफेर के शक में एसआईबी की टीम ने किराना व्यापारी के गोदाम पर छापा मारा। करीब तीन घंटे तक रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच की गई। टीम अहम दस्तावेज साथ ले गई। कार्रवाई के बाद अन्य व्यापारियों में भी खलबली मच गई।
विज्ञापन
गोदाम पर जीएसटी के अधिकारियों का छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में जीएसटी चोरी व माल के हेरफेर के शक में बृहस्पतिवार को जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने साहबगंज के किराना व्यापारी के हार्बर्ट बांध के पास स्थित गोदाम पर छापा मारकर माल और बिल का मिलान किया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, विगत पांच अगस्त को पादरी बाजार स्थित कोल्ड स्टोरेज में छापा पड़ा था। इसके बाद बृहस्पतिवार को हार्बर्ट बांध के पास स्थित गोदाम पर कार्रवाई की गई। तीन गाड़ियों से पहुंची टीम ने करीब तीन घंटे तक गोदाम में रिकॉर्ड की जांच की और अहम दस्तावेज भी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मूंगफली, धनिया आदि का माल मंगाने में हेराफेरी के शक और जीएसटी में गोदाम का जिक्र न करने को लेकर अधिकारियों ने जांच की। शाम तक रिकॉर्ड लेकर टीम रवाना हो गई। छापे के बाद अन्य व्यापारियों में भी खलबली मच गई। वे भी अपना-अपना स्टॉक और अन्य रिकॉर्ड दुरुस्त करने में जुट गए। आशंका जताई जा रही है कि कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है और अन्य व्यापारी भी इसकी जद में आ सकते हैं।
विज्ञापन
छापे के तार बरेली और अल्हागंज से भी जोड़े जा रहे हैं। वहीं, व्यापारी मनीष जैन ने बताया कि हार्बर्ट बांध के पास स्थित उनके गोदाम में जीएसटी की टीम आई थी। उन्हें दस्तावेज और अन्य कागजात दिखा दिए गए हैं। टीम ने व्यापार स्थल की जांच की और इसके बाद रवाना हो गई।