{"_id":"61e7aabb9ba46212276f5449","slug":"roadways-bus-services-affected-by-fog-and-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कोहरे और ठंड से रोडवेज की बस सेवाएं प्रभावित, दिल्ली और कानपुर की दो-दो बसें करनी पड़ी स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कोहरे और ठंड से रोडवेज की बस सेवाएं प्रभावित, दिल्ली और कानपुर की दो-दो बसें करनी पड़ी स्थगित
Wed, 19 Jan 2022 11:37 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:37 AM IST
दिल्ली और कानपुर की दो-दो बसें करनी पड़ी स्थगित, लोकट रूट पर यात्री कम होने से बसों के फेरे घटाए गए।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कोहरे और ठंड से मंगलवार को बस सेवाएं प्रभावित हुईं। यात्री कम होने से रोडवेज ने कई बसों का संचालन स्थगित कर दिया। वहीं कोहरे के कारण बसों के संचालन में दिक्कत आई।
विज्ञापन
मंगलवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ऐसे में आम दिनों की तुलना में बस स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही। जिसका सीधा असर रोडवेज की बस सेवाओं पर पड़ा। रेलवे बस स्टेशन से संचालित होने वाली दिल्ली एवं कानपुर की दो-दो बसों को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
कोहरे के कारण बसें देर से आईं और देर से ही चलाई जा सकीं। प्रयागराज एवं वाराणसी रूट की भी कई बसों को स्थगित करना पड़ा। लोकल रूट पर यात्रियों की संख्या कम होने से बसों के फेरे कम कर दिए गए।
विज्ञापन
गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके मिश्रा ने कहा कि ठंड और कोहरे के कारण यात्री कम आए। ऐसे में कई बसों को स्थगित कर दिया गया। बसों के संचालन में भी दिक्कत आई है। इससे रोडवेज की आय प्रभावित हुई है।