{"_id":"61a9ae7ecd2f244378214e67","slug":"pm-modi-will-also-inaugurate-aiims-from-fertilizer-factory-itself","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: खाद कारखाने से ही एम्स का भी लोकार्पण करेंगे पीएम, सीएम सिटी में 2:15 घंटे रहेंगे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: खाद कारखाने से ही एम्स का भी लोकार्पण करेंगे पीएम, सीएम सिटी में 2:15 घंटे रहेंगे मोदी
Fri, 03 Dec 2021 11:13 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:13 AM IST
सात दिसंबर को सीएम सिटी में 2:15 घंटे रहेंगे पीएम मोदी, विशेष विमान से पहुंचेंगे गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन, वहां से हेलीकाप्टर से खाद कारखाना जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
सात दिसंबर को गोरखपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाद कारखाने से ही एम्स का भी लोकार्पण करेंगे। सीएम सिटी में वह कुल 2:15 घंटे व्यतीत करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सात दिसंबर को दोपहर बाद करीब 12:25 बजे विशेष विमान से दिल्ली से गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से हेलीकाप्टर से करीब 12:50 बजे फर्टिलाइजर कारखाना परिसर स्थित हेलीपैड पर लैंड करने के बाद सड़क मार्ग से मुख्य मंच तक जाएंगे। प्रधानमंत्री अपराह्न एक बजे से 2:15 बजे तक मंच पर मौजूद रहेंगे और एम्स एवं खाद कारखाना का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानमंत्री एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अपराह्न करीब 2:20 बजे फर्टिलाइजर स्थित हेलीपैड से रवाना होकर प्रधानमंत्री 2:35 बजे एयरपोर्ट पहुुचेंगे और वहां से पांच मिनट बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन
उनके आगमन की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर रोजाना तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। पांच दिसंबर तक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो जाने की उम्मीद है।
निगम की सफाई व्यवस्था की बुकलेट देखेंगे प्रधानमंत्री
गोरखपुर में सात दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नगर निगम द्वारा शहर में की जा रही सफाई व्यवस्था से संबंधित बुकलेट देखेंगे। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम एक आकर्षक बुकलेट तैयार कर रहा है। खाद कारखाना मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, इसे प्रधानमंत्री के समक्ष अवलोकन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।प्रधानमंत्री सात दिसंबर को खाद कारखाना एवं एम्स का लोकार्पण करेंगे। इस परिप्रेक्ष्य में एक दिसंबर से सात दिसंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शहर को चमकाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न इलाकों के कूड़े के ढेर को हटाया गया। कूड़े के सही ढंग से निस्तारण के लिए 70 वार्डों में 70 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला को नोडल अधिकारी बनाया गया है।