{"_id":"62cbd44e63019d12d52d8e61","slug":"molested-of-a-minor-on-basis-of-a-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: असलहे के दम पर नाबालिग से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: असलहे के दम पर नाबालिग से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 11 Jul 2022 01:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:12 PM IST
इलाके के एक गांव में किशोरी, अपनी छोटी बहन के साथ एक मकान से दूसरे मकान पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही एक युवक ने छोटी बहन की पिटाई कर उसे भगा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां पिपराइच इलाके के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग की पिटाई की और उसकी छोटी बहन को वहां से भगा कर असलहे के दम पर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट के साथ ही पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक गांव में किशोरी, अपनी छोटी बहन के साथ एक मकान से दूसरे मकान पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही एक युवक ने छोटी बहन की पिटाई कर उसे भगा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बड़ी बहन को पीटते हुए एक खाली पड़े मकान में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।
विज्ञापन