{"_id":"5fe216158ebc3e3fb15dac84","slug":"man-found-corona-infected-in-night-shelter-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रैन बसेरे में एक युवक मिला कोरोना संक्रमित, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रैन बसेरे में एक युवक मिला कोरोना संक्रमित, जानिए कैसे
Tue, 22 Dec 2020 09:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर शासन के निर्देश पर रैन बसेरों में रह रहे मुसाफिरों की कोरोना जांच शुरू हो गई है। सोमवार देर रात चार रैन बसेरों में टीम ने जांच की। मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरा में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को रैन बसेरों में रह रहे लोगों की सेहत व कोरोना संक्रमण की जांच का निर्देश दिया था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 टीमों का गठन किया। सोमवार देर रात चार रैन बसेरों मेडिकल कॉलेज, कचहरी बस स्टेशन, जटेपुर व बशारतपुर में ठहरे मुसाफिरों की सेहत व कोरोना की जांच की गई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरे में मिले पॉजिटिव व्यक्ति को तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अन्य सभी मुसाफिरों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर टीम ने राहत की सांस ली। कुल 99 लोगों की एंटीजन जांच की गई। रीयल टाइम पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (आरटीपीसीआर) जांच के लिए 87 लोगों के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि शासन के निर्देश पर जांच अभियान रोजाना रात को चलेगा, ताकि संक्रमितों की पहचान की जा सके। इससे कोरोना की रोकथाम में मदद मिलेगी।
कहां कितनी जांचें हुईं
- कचहरी बस स्टेशन- 38 लोगों की एंटीजन जांच की गई। सभी निगेटिव रहे। आरटीपीसीआर जांच के लिए सभी के नमूने लिए गए हैं।
- मेडिकल कॉलेज: कुल 37 लोगों की एंटीजन जांच की गई। एक व्यक्ति पॉजिटिव आया। आरटीपीसीआर जांच के लिए 36 लोगों के नमूने लिए गए हैं।
- जटेपुर- 16 लोगों की एंटीजन जांच की गई। सभी निगेटिव थे। आरटीपीसीआर के लिए सात लोगों के नमूने लिए गए हैं।
- बशारतपुर : छह लोगों की एंटीजन जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। आरटीपीसीआर जांच के लिए भी सभी के नमूने लिए गए हैं।