{"_id":"6ae9b0cfc371d9c14f083784","slug":"kushinagar-accident-van-dragged-20-metres-as-probe-points-to-overspeeding-and-wrong-side-driving-2026-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर हादसा: करीब 20 मीटर तक घिसटती गई वैन, पेड़ से टकराने के बाद रुका ट्रेलर; सामने आया हादसे का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर हादसा: करीब 20 मीटर तक घिसटती गई वैन, पेड़ से टकराने के बाद रुका ट्रेलर; सामने आया हादसे का कारण
Tue, 03 Nov 2026 03:31 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:31 PM IST
कुशीनगर तिलक हाटा में समारोह से लौट रही वैन रविवार देर रात एक ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में पिता और दो पुत्रों समेत वैन में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हाटा-पिपराइच मार्ग पर थरुआडीह मुहल्ले के पास हुआ।
विज्ञापन
kushinagar accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुशीनगर के पडरौना के हाटा-पिपराइच मार्ग पर थरुआडीह के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे की सोमवार को जनपद दुर्घटना जांच समिति की तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, अंधा मोड़ और गलत दिशा में वाहन चलाना हादसे की वजह सामने आई है।
परिवहन विभाग के यात्रीकर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वैन हाटा की तरफ से आ रही थी, जबकि ट्रेलर पिपराइच की ओर से आ रहा था।
गांव में सड़क सी आकार में बनी है। सड़क के दोनों तरफ मकान हैं। घटनास्थल पर अंधा मोड़ होने के कारण सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। इसके बावजूद तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण चालकों को संभलने का मौका नहीं मिला।

Trending Videos
जांच में यह भी सामने आया कि वैन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। वैन सवार सड़क पर गलत दिशा में चल रहे थे। ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की तेज आवाज सुनकर कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। आनन-फानन लोग घायलों को बचाने का प्रयास करने लगे। लोगों ने मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।
गनीमत रही कि ट्रेलर आगे जाकर सड़क किनारे एक मोटे पेड़ से टकराकर रुक गया। यदि ट्रेलर पेड़ से नहीं टकराता तो सड़क किनारे बने मकान को भी अपनी चपेट में ले सकता था। इससे बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। यात्रीकर अधिकारी ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
किसी का सुहाग उजड़ा तो किसी के सिर से उठा पिता का साया ग्राम प्रधान के पति, ससुर और देवर की एक साथ मौत, परिजन पर टूटा दुखों का पहाड़
हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह के पास रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने कप्तानगंज क्षेत्र के भलुही गांव के कई परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया। तिलक समारोह से लौट रहे छह लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है।

हादसे में भलुही की ग्राम प्रधान कमलावती देवी ने पति, ससुर और देवर को खो दिया। वहीं, कई मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे में ग्राम प्रधान कमलावती देवी के पति कन्हैया गौतम (40), ससुर रामबेलास गौतम (65) और देवर राममिलन गौतम (35) की मौत हो गई।
एक साथ परिवार के तीन सदस्यों को खोने के सदमे से कमलावती देवी बदहवास हैं। वहीं, राममिलन के दो बेटे आर्यन (17) और आयुष (12) भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सभी लोग राम बेलास के तीन बेट थे। सबसे छोटे बेटे रवि प्रताप गौतम की साली का तिलक में सभी लोग शामिल होने गए थे। कार में सवार रामबेलास के परिवार के सदस्यों के अलावा अन्य लोग रवि के आग्रह पर गए थे।
मां और बहन का छिन गया सहारा
हादसे में मिथिलेश गुप्ता (23) की मौत से उनकी मां और छोटी बहन का सहारा छिन गया। मिथिलेश के पिता अवधेश दुबई में रहते हैं, जबकि बड़े भाई संगम छत्तीसगढ़ में लोको पायलट हैं। घर पर मां सरोज देवी और छोटी बहन संजना रहती थीं। दोनों के लिए मिथिलेश ही सहारा थे। उनकी मौत से मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके करुण क्रंदन से गांव का हर व्यक्ति गमगीन है।

कुशीनगर में ट्रेलर से भिड़ी वैन, पिता और दो बेटों समेत छह लोगों की मौत
कुशीनगर तिलक हाटा में समारोह से लौट रही वैन रविवार देर रात एक ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में पिता और दो पुत्रों समेत वैन में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हाटा-पिपराइच मार्ग पर थरुआडीह मुहल्ले के पास हुआ।
कुशीनगर तिलक हाटा में समारोह से लौट रही वैन रविवार देर रात एक ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में पिता और दो पुत्रों समेत वैन में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हाटा-पिपराइच मार्ग पर थरुआडीह मुहल्ले के पास हुआ।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी रामविलास भारती (65) के तीन बेटे थे। कन्हैया (40), राममिलन (35) और रवि प्रताप। कन्हैया की पत्नी कमलावती प्रधान/प्रशासक हैं। राममिलन कोटेदार था जबकि रवि एसएसबी जवान है। रविवार को रवि की साली का तिलक समारोह था। उसमें शामिल होने के लिए रामविलास, कन्हैया, राममिलन व उसके दोनों बेटे आयुष (12) और आर्यन (17) वैन से हाटा कोतवाली के देवड़ार पिपरा गांव गए थे।
उनके साथ गांव के ही मृदुल मिश्रा (38), रंजय गुप्ता (37) व मिथिलेश गुप्ता (21) भी थे। रंजय सीआरपीएफ में जवान थे और छत्तीसगढ़ में उनकी पोस्टिंग थी। वह दशहरा में छुट्टी पर गांव आए थे।
रविवार देर रात तिलक समारोह से सभी वैन से घर लौट रहे थे। वैन मिथिलेश चला रहे थे। रात करीब 12:30 बजे थरुआडीह के पास उनकी वैन सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद वैन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद वैन में फंसे लोगों को निकाला और हाटा पहुंचाया। वहां रामविलास, कन्हैया, राममिलन, मृदुल, रंजय और मिथिलेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आयुष और आर्यन को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।