{"_id":"640ad166bbabed86a0079103","slug":"half-a-dozen-trains-including-kolkata-gorakhpur-express-will-run-on-the-changed-route-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: बदले मार्ग से चलेंगी कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: बदले मार्ग से चलेंगी कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल
Fri, 10 Mar 2023 12:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:12 PM IST
प्री-नॉन इंटरलाकिंग/नॉन इंटरलाकिंग कार्य की वजह से गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें 14 मार्च तक बदले मार्ग से चलेंगी। इन ट्रेनों को दक्षिणेश्वर स्टेशन पर इसे अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व रेलवे के नैहाटी-कल्याणी खण्ड पर ऑटोमैटिक सिगनलिंग व्यवस्था के साथ तीसरी लाइन के कमीशनिंग के मद्देनजर प्री-नॉन इंटरलाकिंग/नॉन इंटरलाकिंग कार्य की वजह से गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें 14 मार्च तक बदले मार्ग से चलेंगी। इन ट्रेनों को दक्षिणेश्वर स्टेशन पर इसे अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
मार्ग परिवर्तन
विज्ञापन
मार्ग परिवर्तन
- बलिया से 10, 11, 12 एवं 13 मार्च को प्रस्थान करने वाली बलिया-सियालदह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शक्तिगढ़-डानकुनि-दमदम के रास्ते चलाई जाएगी।
- सियालदह से 10, 11, 12, 13 एवं 14 मार्च को प्रस्थान करने वाली सियालदह-बलिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दमदम-डानकुनि-शक्तिगढ़ के रास्ते चलाई जाएगी ।
- कोलकाता से 10, 11, 12, 13 एवं 14 मार्च को प्रस्थान करने वाली कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दमदम-डानकुनि-शक्तिगढ़ के रास्ते चलाई जाएगी ।
- गोरखपुर से 10, 11, 12 एवं 13 मार्च को प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शक्तिगढ़-डानकुनि-दमदम के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन