{"_id":"63abcc23f26dfd346c1b1ec3","slug":"gorakhpur-both-corona-infected-found-negative-in-rtpcr-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आरटीपीसीआर जांच में निगेटिव मिले दोनों कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आरटीपीसीआर जांच में निगेटिव मिले दोनों कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस
Wed, 28 Dec 2022 10:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:24 AM IST
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि रविवार को महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के किशोर व युवा एंटीजन जांच में संक्रमित मिले थे। इसके बाद से रैपिड रिस्पांस टीम हरकत में आ गई। टीम ने दोनों का आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना लिया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
विस्तार
गोरखपुर जिले में रविवार को मिले दोनों कोरोना संक्रमितों की आरटीपीसीआर जांच में निगेटिव मिले हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। विभाग इसकी सूचना बुधवार को शासन को देगा। जिसके बाद एक बार फिर सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य हो जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि रविवार को महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के किशोर व युवा एंटीजन जांच में संक्रमित मिले थे। इसके बाद से रैपिड रिस्पांस टीम हरकत में आ गई। टीम ने दोनों का आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना लिया।
विज्ञापन
सोमवार को नमूना बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मंगलवार को रिपोर्ट जारी हुई, जिसमें दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि एहतियातन दोनों संक्रमितों के नमूनों की ट्रूनॉट विधि से भी जांच कराई गई। यह जांच बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही हुई। इस जांच में भी रिपोर्ट निगेटिव मिली।
विज्ञापन
मंगलवार को नहीं मिले संक्रमित
एडिशनल सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट समेत 18 जगहों पर जांच हुई। जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला। इस दौरान टीम द्वारा 666 लोगों के नमूने लिए गए। जिसमें 518 एंटीजन किट से जांच हुई। टीम ने 148 आरटीपीसीआर जांच के लिए भी नमूने लिए।