{"_id":"61dbe104afb9c30e8c0c2472","slug":"former-manager-of-district-cooperative-bank-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जिला सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार, 3.54 करोड़ के घपले का लगा है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जिला सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार, 3.54 करोड़ के घपले का लगा है आरोप
Mon, 10 Jan 2022 01:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:02 PM IST
3.54 करोड़ के घपले के आरोप में सीबीसीआईडी की टीम ने गोला से पकड़ा, सिकरीगंज शाखा से वर्ष 2012 से 2015 के बीच 400 लोगों को दिया गया था ऋण।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
जिला सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंधक व मुख्य आरोपित रामनाथ को सीबीसीआईडी की टीम ने रविवार दोपहर गोला के बरहजपार माफी गांव स्थित उनके पैतृक आवास से गिरफ्तार कर लिया। बैंक की सिकरीगंज शाखा से हुए 3.54 करोड़ के घपले में वे मुख्य आरोपित थे। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिला सहकारी बैंक की सिकरीगंज शाखा पर वर्ष 2012 से 2015 के बीच प्रबंधक के पद पर तैनात रहे रामनाथ ने फर्जी तरीके से 400 लोगों में 3.54 करोड़ ऋण वितरित किया था। शाखा प्रबंधक ने अपने कार्य क्षेत्र से बाहर जाकर उरुवा, बेलघाट, सिकरीगंज, खजनी, पिपरौली में रहने वालों को भी ऋण दे दिया।
विज्ञापन
शिकायत पर हुई जांच में पता पता चला कि अनियमित तरीके से ऋण वितरित करने में जिला सहकारी बैंक के पूर्व महाप्रबंधक रमाशंकर मिश्र, रामनेवास, जयप्रकाश, उप शाखा प्रबंधक कालिका प्रसाद सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
सीबीसीआईडी की टीम पूर्व महाप्रबंधक रमाशंकर मिश्र, रामनेवास, जयप्रकाश व कालिका प्रसाद सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।