{"_id":"6107c458a7a27b14a470e354","slug":"first-beating-happened-later-marriage-took-place-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: प्रेमी की पहले घरवालों ने की पिटाई, बाद में करवा दिया दोनों का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: प्रेमी की पहले घरवालों ने की पिटाई, बाद में करवा दिया दोनों का निकाह
Mon, 02 Aug 2021 03:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Aug 2021 03:40 PM IST
शनिवार की रात प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गांव वालों ने जमकर पिटाई की। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनघटा क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गांव वालों ने जमकर पिटाई की। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार की शाम दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। वहां दोनों पक्ष समझौता करते हुए निकाह के लिए राजी हुए। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका का निकाह कराया गया।
धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने थाने में तहरीर देकर महुली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि वह शनिवार की रात करीब 11 बजे उनके गांव पर पहुंचा और उनकी बेटी को फोन कर बुलाया। जिसकी जानकारी उन्हें तथा गांव के अन्य लोगों को हुई।
गांव वालों का कहना है कि प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पहले जमकर पिटाई की गई उसके बाद डायल 112 के पुलिस को बुलाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। रविवार की सुबह किशोरी के पिता ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उसके बाद धीरे- धीरे दोनो पक्षों के लोग थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
दोनों पक्ष के बीच हुई पंचायत में प्रेमी प्रेमिका का निकाह किए जाने की बात तय हुई। उसके बाद तहसील परिसर में पहुंच कर लोगों के समक्ष निकाह हो गया। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्ष किसी भी तरह की कार्रवाई न किए जाने की बात कहते हुए आपस में समझौता कर लिया।