{"_id":"61dbebee3fadce2dfc5ba905","slug":"ward-boy-arrested-on-molested-in-icu-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आईसीयू में वार्ड ब्वाय ने की छेड़खानी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: आईसीयू में वार्ड ब्वाय ने की छेड़खानी, गिरफ्तार
Mon, 10 Jan 2022 01:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:48 PM IST
पैडलेगंज स्थित राजवंशी न्यूरो हॉस्पिटल में हुई थी घटना, कैंट पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जेल भेजा गया ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
गोरखपुर कैंट इलाके के पैडलेगंज स्थित राजवंशी न्यूरो एंड मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि वार्ड ब्वाय ने छेड़खानी की और विरोध करने पर उसे थप्पड़ भी मार दिया। पिता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने छेड़खानी, जिम्मेदारी के पद पर रहते हुए अश्लील हरकत करने, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
आरोपी की पहचान महराजगंज जिले के परसा मलिक थाना क्षेत्र के कोहर गद्दी निवासी दिलीप कुमार यादव के रूप में हुई है। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपित राजवंशी न्यूरो एंड मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल में वार्ड ब्वाय के पद पर कार्यरत था। हरपुर बुदहट इलाके की एक किशोरी को घरवालों ने तीन जनवरी को भर्ती कराया था। उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी तो आईसीयू में भर्ती किया गया।
पिता की तरफ से दी गई तहरीर व दर्ज मुकदमे के मुताबिक चार जनवरी को आरोपी ने इलाज के बहाने किशोरी के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। कान में कुछ बोल भी रहा था। किशोरी ने विरोध किया तो उसे थप्पड़ भी मार दिया। पिता ने कैंट पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने उसे पैडलेगंज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस सिलसिले में अस्पताल के संचालक डॉ अजय सिंह ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है। वार्ड ब्वाय हॉस्पिटल में काम करता है। अभी तक उसे हॉस्पिटल से निष्कासित नहीं किया गया है।