{"_id":"5e8af2b58ebc3e774f34f270","slug":"miscreants-looted-rupees-on-man-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बैंक से रकम निकाल कर घर लौट रहा था युवक, कनपटी पर तमंचा लगा बदमाशों ने की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया: बैंक से रकम निकाल कर घर लौट रहा था युवक, कनपटी पर तमंचा लगा बदमाशों ने की लूट
Mon, 06 Apr 2020 02:43 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, देसही (देवरिया)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देसही (देवरिया)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Apr 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना के पकड़ी वीरभद्र चौराहे पर सोमवार को कार सवार बदमाशों ने तमंचा के बल पर एक सख्स से नौ हजार रुपए लूट लिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी करके तलाश की मगर बदमाश भाग निकले।
ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर कारखाना के पकड़ी वीरभद्र गांव के रामतपस्या की गांव में मुख्य मार्ग पर मकान है। सोमवार को साढ़े बारह बजे के करीब स्थानीय चौराहा स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा पर रुपये निकलने गए। नौ हजार रुपये निकाल कर वह वापस पैदल ही घर लौट रहे थे। घर के करीब पहुंचे थे की पीछे से एक कार सवार तीन बदमाश आकर रुके।
अभी वह कुछ समझ पाते कि गाड़ी में से नीचे उतरे दो बदमाशों में से एक ने उनके कनपटी पर तमंचा लगा दिया तो दूसरे ने चाकू। उनके पॉकेट में रखा नौ हजार रुपए लूट कर जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का देकर आनंदनगर की तरफ भाग निकले। लॉकडाउन की वजह से सुनसान पड़ी सड़क पर पीड़ित ने शोर मचाया तो कुछ लोग बाहर आए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने जगह- जगह नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। मगर बदमाश भागने में सफल हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित रामतपस्या काफी डरे हुए हैं। लूट की सूचना मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि लूट की सूचना मिली है।