{"_id":"61e50af094dfe053c83ef8f0","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 17 Jan 2022 11:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव के मठिया टोले में रविवार की दोपहर तीन बजे 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मठिया निवासी जगरनाथ की शादी एक साल पहले प्रीति से हुई थी। रविवार को उसका शव विस्तर पर मिला। इस दौरान उसकी देवरानी मंदनी घर पर थी और जेठानी किरन बकरी चराने गई थी। घर में अन्य कोई सदस्य नहीं था। जेठानी घर आई तो देखी प्रीति विस्तर पर थी और जगाने के बाद नहीं उठी। परिजनों ने उसके मायके पिपराइच क्षेत्र के रावतपार सूचना दी।
विज्ञापन
प्रीति के पिता शिवचरन का आरोप है कि दहेज में 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। लेकिन, वे 10 हजार ही दे पाए थे। आरोप है कि दहेज के लिए उसकी पुत्री की हत्या की गई है। सूचना पर सीओ डॉ. अखिलानंद उपाध्याय, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
चौरीचौरा सीओ अखिलानंद उपाध्याय ने कहा कि घटना की जांच में हत्या से संबंधित कोई सुराग मौके पर नहीं मिला। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।