{"_id":"6186167ec53bf35fe676ec8f","slug":"husband-killed-wife-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: आपसी झगड़े में पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्यारा पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुशीनगर: आपसी झगड़े में पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्यारा पति गिरफ्तार
Sat, 06 Nov 2021 11:15 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:15 AM IST
घटना की सूचना मिलने पर एसओ संजय कुमार सिंह, सीओ पीयूष कांत राय ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आपसी झगड़े में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बांस से पीट- पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त बांस के टुकड़े को भी बरामद कर लिया है।
बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी राजेश नट अपनी 35 वर्षीय पत्नी हिना और बच्चों के साथ इसी थाना क्षेत्र के पचार गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित जर्जर सरकारी भवन में रहता है। वह अक्सर शराब पीकर घर आता था, जिसको लेकर पत्नी के साथ झगड़ा होता था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार की देर रात राजेश और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि नाराज राजेश ने बांस के टुकड़े से पत्नी को पीटकर मार डाला। राजेश के के दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर एसओ संजय कुमार सिंह, सीओ पीयूष कांत राय ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त बांस का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है।