{"_id":"618912b07d4d4a692c493a1c","slug":"dowry-murder-case-filed-against-five-including-husband-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: पति सहित पांच पर दहेज हत्या का केस दर्ज, पांच साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिद्धार्थनगर: पति सहित पांच पर दहेज हत्या का केस दर्ज, पांच साल पहले हुई थी शादी
Mon, 08 Nov 2021 05:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Nov 2021 05:36 PM IST
डुमरियागंज सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर थाने में दी गई थी। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में संदिग्ध हालात में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पति, ससुर, चाचा और ननद पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
संतकबीरनगर जनपद के बेलहर कला थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव निवासी अजीत लाल श्रीवास्तव की बेटी सुधा की शादी वर्ष 2016 में डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के मनबहाल लाल श्रीवास्तव के बेटे सोनू उर्फ अरविंद के साथ हुई थी। अजीत ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनके दामाद सोनू उर्फ अरविंद और उनके पिता मनबहाल, चाचा शिवपूजन, बेटी की ननद प्रिया व ननदोई सचिन अक्सर बेटी को मायके से दो लाख नकद तथा बाइक लाने की बात करते थे।
विज्ञापन
उस पर बेटी के मना करने पर लोग तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। कई बार बेटी को लोग खाना भी नहीं देते थे और पीटते थे। आरोप लगाया कि आरोपियों ने सुधा की हत्या कर दी। अजीत की तहरीर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। इस संबंध में डुमरियागंज सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर थाने में दी गई थी। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।