{"_id":"5e8ab73e8ebc3e78c00d0d01","slug":"class-seven-girl-students-commit-suicide-in-gida-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दोपहर में मां लेने गई सिलिंडर, नहीं पता था कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटी उठा लेगी ये कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: दोपहर में मां लेने गई सिलिंडर, नहीं पता था कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटी उठा लेगी ये कदम
Mon, 06 Apr 2020 10:29 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के गीडा इलाके के खानिमपुर गांव में सातवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतिका कंचल पाल (13) के कपमा नगीना पाल की मौत हो चुकी है। मां के साथ ही पांच भाई बहन रहते थे। रविवार की दोपहर बारह बजे के करीब मां गैस सिलिंडर लेने चली गई थी। इसी दौरान कंचन अपने कमरे में गई और फंदे से लटक गई।
विज्ञापन
मां के लौटने पर इसकी जानकारी हुई। उसने आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। वह गांव के एक स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ती थी। मां भी नहीं बता पा रही है कि इस छोटी सी उम्र में उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन