{"_id":"616589608ebc3e424c38870a","slug":"child-killed-in-exorcism-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: झाड़ फूंक के चक्कर में बच्चे को उतारा मौत के घाट, युवती पर सगी बहन के बेटे का गला दबाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुशीनगर: झाड़ फूंक के चक्कर में बच्चे को उतारा मौत के घाट, युवती पर सगी बहन के बेटे का गला दबाने का आरोप
Tue, 12 Oct 2021 06:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:40 PM IST
कहा जा रहा है कि सुबह लगभग सात बजे शिब्बी की बड़ी बहन अंजू का साढ़े तीन साल का बेटा प्रयाग घर बगल में ही खेल रहा था, वहीं अंजू भी थी। आरोप है कि शिब्बी बच्चे को गोद में उठाई और घर में लेकर चली गई तथा उसका गला दबा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मलुकहीं गांव में झाड़ फूंक के दौरान एक युवती पर अपनी ही बहन के साढ़े तीन साल के बेटे की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लग रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा युवती को भी हिरासत में लेकर अपने साथ थाने चली गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गांव मलुकही निवासी निर्मल दुसाध की छोटी बेटी शिब्बी उम्र लगभग 24 वर्ष लंबे के ऊपर से भूत भगाने के लिए मंगलवार को सुबह झाड़फूंक करा रहे थे। कहा जा रहा है कि सुबह लगभग सात बजे शिब्बी की बड़ी बहन अंजू का साढ़े तीन साल का बेटा प्रयाग घर बगल में ही खेल रहा था, वहीं अंजू भी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि शिब्बी बच्चे को गोद में उठाई और घर में लेकर चली गई तथा उसका गला दबा दिया। उसके बाद बच्चे की मौत हो गई। अंजू पत्नी श्रीपति निवासी नौतनवा थाना परसा लगभग तीन माह पहले अपने मायके गांव मलुकही आई थी। इस घटना की सूचना किसी ने कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर कप्तानगंज की पुलिस पहुंचकर शिब्बी पुत्री निर्मल को हिरासत में लेकर थाने ले गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज के एसओ संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।