{"_id":"615d6b7a8ebc3e0dfa74d5a0","slug":"bad-salt-being-sold-in-wrapper-of-branded-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: ब्रांडेड कंपनी के रैपर में बिक रहा था खराब नमक, ऐसे खुली पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महराजगंज: ब्रांडेड कंपनी के रैपर में बिक रहा था खराब नमक, ऐसे खुली पोल
Wed, 06 Oct 2021 03:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Oct 2021 03:01 PM IST
मकान मालिक छेदी विश्वकर्मा की पुत्री रीना ने बताया कि पिछले दो महीने से मकान कुशीनगर के कप्तानगंज निवासी एक व्यक्ति किराए पर लिए थे। अंदर क्या हो रहा था इसकी जानकारी हम लोगों नहीं थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की खराब नमक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल में बुधवार को श्यामदेउरवां पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। ब्रांडेड नमक कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर पियूष श्रीवास्तव व देवेंद्र प्रताप सिंह की सूचना पर पुलिस ने छापा डाल कर बड़ी मात्रा में नकली नमक बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी गनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परतावल पनियरा मार्ग पर जद्दू पिपरा निवासी छेदी विश्वकर्मा के मकान में महीनों से चल रहे नकली नमक फैक्टरी में बुधवार को पुलिस ने छापा डाला। दो कमरे में चल रहे इस फैक्टरी में ब्रांडेड कंपनी के नमक का रैपर लगाकर मार्केट में बेचा जाता था।
विज्ञापन
टाटा नमक के ऑपरेशन मैनेजर पियूष श्रीवास्तव व देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परतावल में नकली टाटा नमक बनाए जाने की सूचना मिली थी। जिसपर काफी मेहनत और खोजबीन के बाद आज फैक्टरी का पता चला है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से उक्त स्थान पर छापा डाला गया, जहां 30 बोरी के लगभग नकली टाटा नमक बरामद की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा उस फैक्टरी में नकली पान मसाला, नकली बड़ी इलाईची, नकली दालचिनी भी बरामद हुआ। मकान मालिक छेदी विश्वकर्मा की पुत्री रीना ने बताया कि पिछले दो महीने से मकान कुशीनगर के कप्तानगंज निवासी एक व्यक्ति किराए पर लिए थे। अंदर क्या हो रहा था इसकी जानकारी हम लोगों नहीं थी।
प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए बैठाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।