{"_id":"6198ab899250a050526c2d0d","slug":"accused-of-murderous-attack-arrested-in-police-encounter-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: पुलिस मुठभेड़ में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, एक सिपाही व बदमाश को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: पुलिस मुठभेड़ में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, एक सिपाही व बदमाश को लगी गोली
Sat, 20 Nov 2021 01:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कलवारी (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कलवारी (बस्ती)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:34 PM IST
बदमाश मस्तराम ने 14 नवंबर की रात में डीजे बजाने की बात को लेकर 17 वर्षीय अमरजीत निवासी तिघरा थाना दुबौलिया को लोहे के रॉड से सिर पर वार किया था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के गोविंदापुर के पास शनिवार की सुबह कलवारी पुलिस व एंटी व्हीकल टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कलवारी थाना क्षेत्र के ही सेमराचीगन निवासी मस्तराम को पैर में गोली लगी है। वहीं कलवारी थाने के सिपाही करमचंद को भी गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार, बदमाश मस्तराम ने 14 नवंबर की रात में डीजे बजाने की बात को लेकर 17 वर्षीय अमरजीत निवासी तिघरा थाना दुबौलिया को लोहे के रॉड से सिर पर वार किया था। जिससे वह गंभीर रुप से घयाल हो गया था। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। वहीं पकड़े गए बदमाश मस्तराम के पास से तमंचा तथा कारतूस बरामद किया गया है।