{"_id":"6aa17fd4f5b786a57b0a713a","slug":"class-4-student-goes-missing-from-auto-rickshaw-in-gorakhpur-police-are-searching-for-padmanabh-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में ऑटो से लापता कक्षा चार का छात्र: स्कूल से घर जाने के लिए बैठा था, पद्मनाभ की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में ऑटो से लापता कक्षा चार का छात्र: स्कूल से घर जाने के लिए बैठा था, पद्मनाभ की तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 09 Sep 2026 09:18 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:18 PM IST
गोरखपुर में पिलर्स स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के लिए ऑटो में बैठा कक्षा चार का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। कुछ देर बाद ऑटो चालक लौटकर आया तो छात्र वहां नहीं था, जबकि उसका स्कूल बैग ऑटो में ही पड़ा मिला।
विज्ञापन
कक्षा चार का छात्र लापता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में पिलर्स स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के लिए ऑटो में बैठा कक्षा चार का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। कुछ देर बाद ऑटो चालक लौटकर आया तो छात्र वहां नहीं था, जबकि उसका स्कूल बैग ऑटो में ही पड़ा मिला। सूचना के बाद कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
लापता छात्र की पहचान राप्तीनगर निवासी मनोज गिरी के पुत्र पद्मनाभ गिरी के रूप में हुई है। बताया गया कि छुट्टी के बाद छात्र स्कूल से निकलकर ऑटो में बैठा था। ऑटो चालक एक बच्ची को लेने के लिए वहां से गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो छात्र ऑटो में नहीं मिला। छात्र का बैग ऑटो में मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्कूल और आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई। पुलिस छात्र के स्कूल से निकलने के बाद उसके संभावित रास्तों और ठिकानों की पड़ताल कर रही है। साथ ही छात्र के बारे में आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि छात्र की तलाश के लिए हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन