फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Caught during a check in Sonbarsa Bazaar; mangalsutra and anklets recovered.

Gorakhpur News: यात्रियों के जेवर-नकदी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 23 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Caught during a check in Sonbarsa Bazaar; mangalsutra and anklets recovered.
सरदारनगर। सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं के जेवर और नकदी चोरी करने के आरोप में एम्स थाना पुलिस ने शालू उर्फ मिनकी और सोहाना उर्फ पूजा को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल और 1700 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को मिशन शक्ति अभियान के तहत सोनबरसा बाजार में संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहीं दो महिलाओं को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे सार्वजनिक वाहनों में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाती थीं। भीड़ का फायदा उठाकर जेवर और नकदी चोरी कर लेती थीं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चौरीचौरा वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान बिहार के भोजपुर बेहया निवासी शालू उर्फ मिनकी और सोहाना उर्फ पूजा के रूप में हुई है। दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed